-
Lalu Prasad Yadav Daughter Rajlakshmi Yadav: राजलक्ष्मी यादव लालू प्रसाद यादव औऱ राबड़ी देवी (Rabri Devi) की 9 संतानों में से सबसे छोटी हैं। राजलक्ष्मी का जन्म लालू के पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद हुआ था। राजलक्ष्मी यादव की शादी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। अखिलेश (Akhilesh Yadav) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) राजलक्ष्मी के रिश्ते में ससुर औऱ सास लगते हैं। राजलक्ष्मी की 6 बहने हैं। सबकी शादी हो चुकी है। आइए जानें कौन हैं औऱ क्या करते हैं राजलक्ष्मी यादव के सभी जीजा।
-
राजलक्ष्मी यादव की सबसे बड़ी बहन हैं मीसा भारती। मीसा भारती की शादी 1999 में शैलेश यादव से हुई थी। शैलेश कम्प्यूटर इंजीनियर थे। हालांकि शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। फिलहाल शैलेश यादव तेजस्वी यादव का सोशल मीडिया हैंडल करते हैं। (Photo: Misa Bharti Facebook)
-
मीसा भारती से छोटी हैं रोहिणी आचार्या। रोहिणी के पति का नाम समरेश सिंह है। समरेश पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह सिंगापुर में सेटल हैं। (Photo: Rohini Acharya Facebook)
-
राजलक्ष्मी की तीसरी बहन चंदा यादव हैं। उनकी शादी साल 2006 में विक्रम सिंह से हुई। विक्रम इंडियन एयरलाइन्स में पायलट हैं। (Photo: Social Media)
चंदा यादव से छोटी हैं रागिनी यादव। रागिनी की शादी साल 2012 में राहुल यादव से हुई। राहुल यादव यूपी में सपा नेता जितेंद्र यादव के बेटे हैं। राहुल ने स्विट्जरलैंड से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। (Photos: Ragini Yadav Facebook) राजलक्ष्मी की 5वीं बहन हैं हेमा यादव। हेमा की शादी दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार में विनीत यादव से हुई है। विनीत यादव भी पॉलिटीशियन हैं। (Photo: Social Media) -
राजलक्ष्मी यादव से ठीक बड़ी धुन्नु उर्फ अनुष्का राव हैं। अनुष्का की शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीवी राव से हुई है। चिरंजीवी NSUI के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चिरंजीवी फिलहाल सक्रीय राजनीति में हैं। (Photo: Chiranjeevi Rao Twitter)
-
पति तेज प्रताप सिंह यादव के साथ राजलक्ष्मी। (Photo: Rajlakshmi Yadav Twitter)
